12.1 C
New York
June 2, 2026
लाइफस्टाइल

सर्दियों में अगर पानी से भागे दूर तो ख़राब हो सकते है लिवर व किड्नी

सर्दियों में अगर पानी से भागे दूर तो ख़राब हो सकते है लिवर व किड्नी

नेटवर्क 24- सर्दियों में अक्सर लोग पानी से दूर भागते है फिर वो चाहे नहाना हो या पीना। लेकिन सर्दियों में भी जमकर पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी पीने से शरीर से अशुद्धियाँ निकल जाती है व शरीर स्वस्थ रहता है। अगर पानी कम पिया जाए तो इसका सीधा असर लिवर व किड्नी पर पड़ता है ।

सर्दियों में अक्सर लोगों को प्यास बहुत कम लगती है जिसकी वजह से वो पूरे दिन में एक या दो गिलास पानी पीकर ही रह जाते हैं. लेकिन ये स्वास्थ्य शरीर कर लिए पर्याप्त नहीं है। एक वयस्क को दिन भर में कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए अगर आपको ठंड में सादा पानी पीने में कठिनाई होती है तो आप इसे गुनगुना करके पी सकते हैं. इसके अलावा आप अपना वॉटर इनटेक नारियल पानी, ताजे फलों के रस, पी सकते है जिससे हमारे शरीर में तरलता बनी रहेगी। इससे हमारे लिवर व किड्नी दूरस्त रहेंगे।

किडनी हमारे शरीर की सफाई करने वाली मशीन की तरह है. यह खून को साफ करके गंदगी को यूरिन के रास्ते बाहर निकालती है. जब आप पानी कम पीते हैं तो किडनी गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है इससे किडनी में पथरी (Stone) होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही यूरिन में इन्फेक्शन, जलन की समस्या हो सकती है और लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी किडनी कमजोर हो सकती है।

ठीक वैसे ही लिवर का काम खाने को पचाना और शरीर से जहरीले तत्वों को दूर करना है. पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा होने लगता है जिससे लिवर को अपना काम करने में बहुत ज़्यादा दबाव बनता है। कम पानी पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर को पानी की जरूरत होती है ।

Related posts

आधी रात में क़ब्रिस्तान से आया बिरयानी का ऑर्डर, ग्राहक व एजेंट की बातचीत वाइरल

admin

गंजेपन से परेशान युवक ने गोमती नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या

admin

खुले में पेशाब व सार्वजनिक स्थलों पर गुटका थूकने पर लगे 500 का जुर्माना

admin

Leave a Comment