12.1 C
New York
June 2, 2026
अन्य राज्यक्राइम

थावें मंदिर में चोरी के बाद सुना पड़ा था माता का दरबार,जदयू विधायक ने दिया मुकुट समेत पाँच आभूषण

थावें मंदिर में चोरी के बाद सुना पड़ा था माता का दरबार,जदयू विधायक ने दिया मुकुट समेत पाँच आभूषण

नेटवर्क 24- बिहार के गोपालगंज जनपद में स्थित थांवे मंदिर में  बीते 17 दिसम्बर को करोड़ों की चोरी हुई जिससे श्रधालू मायूस थे व मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ था। मंदिर के पुजारियों का रो रो कर बुरा हाल था। हर तरफ़ इस चोरी की निंदा हो रही थी।अब तक  पुलिस  भी चोरों से से कोसो दूर है। ऐसे में कुचायकोट के जदयू से बाहुबली विधायक खुलकर सामने आए व माता के दरबार में नए सोने की मुकुट व पाँच प्रकार के आभूषण दान कर पूजा पाठ शुरू कराए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के बाद जहां पुलिस की जांच अब तक नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, वहीं जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पहल करते हुए सोमवार (22 दिसंबर) को माता भवानी को सोने का हार और मुकुट भेंट किया. चोरी की घटना के पांच दिन बाद हुए इस दान के बाद मंदिर में माता का भव्य श्रृंगार किया गया और दर्शन के लिए पट खोले गए.

मां के नए श्रृंगार को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. वहीं, सोने की हार और मुकुट में माता का श्रृंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भारी भीड़ को काबू करने में सर्दी के मौसम में भी पुलिस के पसीने निकल आए. बता दें कि 17 दिसंबर को मंदिर में गर्भगृह से माता की सोने की मुकुट, सोने की छतरी, सोने की हार चोरी कर ली गयी थी. सीसीटीवी में कैद दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस ने एक लाख का ईनाम भी रखा है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Related posts

खुले में पेशाब व सार्वजनिक स्थलों पर गुटका थूकने पर लगे 500 का जुर्माना

admin

थावें मंदिर चोरी कांड में एसआईटी ने अब तक 35 लोगों को उठाया नतीजा सिफ़र

admin

आम की बाग में लटकता मिला डाला चालक का शव

admin

Leave a Comment