27.3 C
New York
July 29, 2026
अन्य राज्यक्राइमराष्ट्रीय

बिहार एक थाने से माल लदा दो ट्रक ग़ायब

नेट्वर्क 24 बिहार – बिहार के थाने से दो ट्रक ग़ायब होने से सनसनी फैल गयी है। बिहार के जनपद मुज़फ़्फ़रपुर के मोतीपुर थाने से माल लदा दो ट्रक ग़ायब हो गए। इस मामले में थाने के दारोग़ा के तरफ़ से तहरीर दिया गया है जिसके बाद मामल में मुक़दमा दर्ज कर मामले की पड़ताल जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के एक थाने से दो ट्रक गायब हो गए। इन ट्रकों पर तस्करी के माल लदे थे। थाने से दो ट्रकों के गायब होने पर हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जीएसटी चोरी कर तस्करी के माल से लदे जब्त किए गए दो ट्रक मोतीपुर थाना परिसर से गायब हो गए। दारोगा उमाशंकर सिंह के आवेदन पर माल समेत ट्रक चोरी की बीते दो जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें दोनों ट्रक के अज्ञात चालक व मालिक यूपी के संतकबीर नगर, खलीलाबाद के बरदहिया बाजार, वार्ड 11 के अजय तिवारी व गोरखपुर के काकुपार निवासी विमल तिवारी को नामजद आरोपित बनाया गया है। चार दिनों से गायब यूपी नंबर के दोनों ट्रकों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। उनके मालिकों से संपर्क भी साधा है।

दारोगा ने आवेदन में बताया है कि जीएसटी के अधिकारियों ने बीते 31 दिसंबर को माल लदे तीन ट्रकों को जब्त किया था। इन्हें मुजफ्फरपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जीएसटी के वैध कागजात नहीं देने के कारण तीनों ट्रकों को जब्त कर अधिकारियों ने मोतीपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया था। तीनों ट्रकों की जब्ती सूची बनाकर जीएसटी के सहायक आयुक्त ने पुलिस को दे दी थी। आग्रह किया गया था कि अगले आदेश तक इन ट्रकों को पुलिस अपने अभिरक्षा में रखे। इसी बीच दो जनवरी की अहले सुबह थाना से दोनों ट्रक थाना परिसर से गायब पाए गए।

बंद पड़े चीनी मिल में चल रहा था थाना

दारोगा उमाशंकर सिंह ने एफआईआर में कहा है कि थाना का कोई सरकारी भवन नहीं होने के कारण मोतीपुर चीनी मिल के पुराने भवन में थाना संचालित हो रहा है। मिल के खुले मैदान में जब्त गाड़ियों को रखा जाता है। ट्रक संख्या यूपी-53 ईटी 1421 और यूपी-53 डीटी 1358 को उसके चालक और मालिक ने मिलीभगत करके रात दो से तीन बजे के बीच में अंधेरा व कोहरे का लाभ उठाकर गायब कर दिया।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने UMEED पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार

admin

थावें मंदिर में चोरी के बाद सुना पड़ा था माता का दरबार,जदयू विधायक ने दिया मुकुट समेत पाँच आभूषण

admin

आम की बाग में लटकता मिला डाला चालक का शव

admin

Leave a Comment