नेट्वर्क 24 पटना – बिहार की राजधानी पटना में अब खुले में पेशाब करने वाले और पान गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं होगी. ऐसे लोगों से निपटने के लिए पटना नगर निगम कम कस चुका है ऐसे लोगों से निपटने के लिए पटना नगर निगम सी॰सी॰टी॰वी॰ से निगरानी कर तुरंत 500 रुपए का फ़ाइन लगाएगा। नगर निगम पटना ने साफ़ तौर पर कहा है कि खुले में पेशाब करने वालों, पान, गुटका का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जाएगा. उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी ।
नए साल पर नगर निगम पटना ने शहर वो स्वच्छ बनाने के लिए ये पहल शुरू की है। इस योजना की ट्राइयल के दौरान नगर निगम की टीम को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे व चेहरा छुपाने लगे तो वही कुछ लोग माफी मांगने लगे । शर में इस पहल को लेकर दो तरफ़ा प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक तरफ़ जहां कुछ लोग इस योजना की जाम कर तारीफ़ कर रहे तो दूसरी तरफ़ कुछ लोग फ़ोटो सार्वजनिक करने पर निजता की हनन की बात कर रहे है
