27.3 C
New York
July 29, 2026
अन्य राज्यक्राइम

थावें मंदिर चोरी कांड में एसआईटी ने अब तक 35 लोगों को उठाया नतीजा सिफ़र

थावें मंदिर चोरी कांड में एसआईटी ने अब तक 35 लोगों को उठाया नतीजा सिफ़र

नेटवर्क 24- बिहार के जनपद गोपालगंज स्थित प्राचीन थावें मंदिर में हुए चोरी कांड में गठित एसआईटी में अब तक 35 लोगों को पूछताछ के लिए उठा चुकी पर चोर अब भी पुलिस के पकड़ से कोसों दूर है। बताते चलें बीते 17 दिसम्बर की रात को नक़ाबपोश चोरों ने मंदिर में घुसकर माता रानी का मुकुट समेत तक़रीबन एक करोड़ के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया था। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में क़ैद तो हुई पर नक़ाबपोश चोरों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात को दो अज्ञात चोरों ने थावे दुर्गा मंदिर में घुसकर लाकर की चोरी कर लिया। लाकर के अंदर रखे गए जेवर को चोरी करने के बाद चोरों ने लाकर को मंदिर से करीब 1500 मीटर दूर पर फेंक कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि एसआईटी की पांच टीम चोरी के मामले की जांच कर रही है। इसमें दो टीम यूपी के अलग-अलग स्थान में जाकर पूर्व में आभूषण व मंदिर के चोरी के मामले में शामिल आरोपितों की जांच कर रही है।

साथ ही तस्वीर का मिलान कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही दो टीम बिहार के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान शुक्रवार को 18 लोगों को उठाकर पूछताछ किया गया। जबकि शनिवार को भी सुबह तक 12 लोगों को उठाया कर पूछताछ किया जा रहा है।अबतक 35 लोग पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ का सामना कर रहे है। एसपी ने बताया कि मंदिर व थावे में लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के लिए एक टीम लगाया गया है। जो चोरों के मंदिर आने व जाने की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Related posts

आम की बाग में लटकता मिला डाला चालक का शव

admin

सुप्रीम कोर्ट ने UMEED पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार

admin

बिहार एक थाने से माल लदा दो ट्रक ग़ायब

admin

Leave a Comment