12.1 C
New York
June 2, 2026
उत्तर प्रदेशलाइफस्टाइल

गंजेपन से परेशान युवक ने गोमती नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या

गंजेपन से परेशान युवक ने गोमती नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या

नेटवर्क 24 लखनऊ – यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीबोग़रीब मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है । दरअसल एक युवक मात्र इस वजह से आत्महत्या कर लिया की उसके सर के बाल झड़ रहे थे । युवक द्वारा इस वजह से आत्महत्या पूरी राजधानी में चर्चा  का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काकोरी थानाक्षेत्र के कायस्थान निवासी ललित कश्यप (28) सब्ज़ी लगाने का काम करता था। ललित के परिवार में पिता हरिशंकर, मां शिवकुमार, तीन भाई व दो बहनें हैं। ललित परिवार में सबसे छोटे था। ललित के भाई शिवा ने बताया की ललित बीते सोमवार को रोज़ की तरह चाय नाश्ता कर के दुकान लगाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गयी परंतु कही कुछ अता पता नहीं चला जिसके बाद काकोरी थाने में ललित की गुमसूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी।

शिवा ने बताया की बीते शुक्रवार को ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा गया है। जिसपर मौक़े पर पहुँचे परिजनो ने मृतक की पहचान ललित के रूप में किया। इस बावत ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने बताया की नदी ने शव मिलने की सूचना पर पलीस पहुँची व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद ने परिजनो ने किसी पर आरोप नहीं लगाया ना कोई तहरीर दी जिसकी वजह से पोस्ट मरतम के बाद शव को परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।

आगामी 9 फ़रवरी को होने वाली थी युवक की शादी 

मृतक के भाई शिवा कश्यप ने बताया की भाई की अगले दो महीने में यानी 9 फ़रवरी को शादी होनी थी। इसी साल बीते मई महीने ने ललित की सगाई भी हो चुकी थी। जल्द ही घर में बहु आने वाली थी लेकिन ललित ने सब कुछ ख़त्म कर दिया

गंजेपन से परेशान था युवक जिसकी वजह से कर लिया आत्महत्या 

शिवा ने बताया की भई ललित के सिर से बाल झड़ रहे थे, शादी की तारीख़ नज़दीक आने पर ललित कुछ ज़्यादा ही परेशान रहने लग गया था। बीते दिनो ऑनलाइन विज्ञापन देख कर ललित ने बाल उगाने वाला तेल भी मंगाया था लेकिन बाल वापस नहीं आने से परेशान रहने लग गया था। जैसे जैसे शादी की तारीख़ नज़दीक आ रही है ललित की परेशानी बढ़ती जा रही थी। अंत में वो इस परेशानी को झेल नहीं पाया और गोमती में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया

 

Related posts

खुले में पेशाब व सार्वजनिक स्थलों पर गुटका थूकने पर लगे 500 का जुर्माना

admin

आधी रात में क़ब्रिस्तान से आया बिरयानी का ऑर्डर, ग्राहक व एजेंट की बातचीत वाइरल

admin

सर्दियों में अगर पानी से भागे दूर तो ख़राब हो सकते है लिवर व किड्नी

admin

Leave a Comment