27.3 C
New York
July 29, 2026
उत्तर प्रदेशक्राइम

आम की बाग में लटकता मिला डाला चालक का शव

आम की बाग में लटकता मिला डाला चालक का शव

नेटवर्क 24 लखनऊ – राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थानक्षेत्र में आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से झूलता मिला । घटना में गांव में सनसनी फ़ैल गई । मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष (20)  पुत्र राजेपाल निवासी ग्राम गहदो थाना रहीमाबाद पेशे से डाला चालक था ।  पिता राजेपाल के अनुसार उनका पुत्र सुभाष बीते शुक्रवार सुबह 10 बजे भार वाहक वाहन डाला लेकर घर से निकला था पर देर रात तक घर नहीं पहुँचा । अगले दिन सुबह सूचना मिली की सुभाष का शव गांव के बाहर आम के बाग में झूल रहा है ।

स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है

Related posts

बिहार एक थाने से माल लदा दो ट्रक ग़ायब

admin

थावें मंदिर चोरी कांड में एसआईटी ने अब तक 35 लोगों को उठाया नतीजा सिफ़र

admin

मधुमक्खियों के हमले से क्रिकेट अम्पायर की मौत

admin

Leave a Comment